कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शिवाय हॉस्पिटल का शुभारंभ होने वाला है। उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री Lakhhan Lal Dewangan मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
करीब 100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल को आधुनिक मेडिकल तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ तैयार किया गया है। अस्पताल शुरू होने के बाद कोरबा ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों के मरीजों को भी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।
अस्पताल में न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी और रेडियोलॉजी जैसे कई विशेषज्ञ विभाग संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही मरीजों के लिए NICU, ICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और डायलिसिस यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
मरीजों की जांच के लिए अस्पताल में सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे और C-ARM जैसी उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं। वहीं रीढ़ और लकवा से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए फिजियोथेरेपी विभाग में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।












