FeaturedBreakingकोरबाक्राइम

Korba Breaking: “अस्पताल में पिटाई से मौत… बेंदरकोना सरपंच गिरफ्तार, कोरबा में हड़कंप”

कोरबा। Korba Sarpanch Arrested जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मारपीट की घटना ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम कक्ष में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च 2026 को जिला मेडिकल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी के साथ आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। आरोप है कि उसने कॉलर पकड़कर कर्मचारी को दीवार में पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

 

घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई और 6 अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में सिर की गंभीर चोट और उससे जुड़ी जटिलताओं को मौत की वजह बताया गया है।

इस मामले में थाना सिविल लाइन रामपुर में पहले ही गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर एक और धारा जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button