Korba;दुल्हन करती रह गई इंतजार..बारात आने से पहले दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। एक दूल्हे की बारात निकलने से पहले ही वह जेल पहुंच गया। दरअसल उसने अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा और अब दूसरी लड़की से शादी रचाने जा रहा था। इस बात की सूचना जब उसकी प्रेमिका को लगी, तब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कोरबा जिले का यह मामला सिविल लाइंस थाने का है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती को धोखे में रखकर शादी का झांसा देता रहा और युवती की अस्मत के साथ खिलवाड़ करता रहा। इसके बाद किसी दूसरी युवती के साथ विवाह रचाने जा रहा था। युवक को कोरबा की सिविल लाईन पुलिस ने सक्ती के डभरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम नंदलाल निषाद है। जिसकी बारात शनिवार को रायगढ़ के लिए निकलने ही वाली थी। इस बीच पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस सक्ती पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376 का अपराध कायम किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article