Korba :पत्नी ने इस बात से किया इनकार, पति ने चाकू से किया वार ,फिर…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। संबंध बनाने से मना करना पत्नी को भारी पड़ गया। गुस्साए आरोपी ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नी को आग लगाने की कोशिश भी की। फिलहाल आस-पड़ोस के लोगों ने महिला और उसके बच्चे को बचा लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आरोपी का नाम राजेश कुशवाहा है। राजेश शराब का आदि है और इसी वजह से उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। पति की आदतों से परेशान महिला अपने दो बेटियों और एक बेटे के साथ अलग किराए के मकान में रहती है। शनिवार की रात राजेश शराब के नशे में पत्नी के घर आया और पत्नी से संबंध बनाने की जिद्द करने लगा।

पत्नी के मना करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी की बेटी जब बीच बचाव के लिए पहुंची तो उसे भी चोटिल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने पत्नी को जलाने के लिए घर में आग लगा दी।

आगजनी और शोर-शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने मां और उसके बच्चों को घर से निकाला। घटना में घायल मां-बेटी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर, छाती में चोट आई है। वहीं, उसकी बेटी के चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article