Korba: विशाल मेगामार्ट के बाहर गाड़ियों का लगा तांता..सड़क जाम, फिर पुलिस का क्या काम…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। टीपी नगर से स्टेडियम जाने वाले मार्ग में विशाल मेगा मार्ट के बाहर गाड़ियों का तांता लगा हुआ है। गाड़ियां सड़क में खड़ी होने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। जाम में फंसे लोग शहर के पुलिस को कोसते हुए कह रहे है सड़क में लग रहा जाम, तो चौकी में ट्रैफिक पुलिस का क्या काम!

बता दें कि त्यौहारी सीजन में सड़के जाम होने की समस्या बढ़ गई है। स्टेडियम में फटाका दुकान लगने से कॉफी हाउस से स्टेडियम जाने वाले मार्ग में विशाल मेगा मार्ट के बाहर खड़ी गाड़ियों की वजह से सड़क जाम हो गई है। जाम में फंसे लोग शहर की पुलिसिंग पर तंज कसते हुए कह रहे है कम से कम त्यौहारी सीजन में तो ट्रैफिक ब्यवस्था में सुधार होता।

Share This Article