Korba Traffic Jam: कोरबा के शारदा विहार-मुड़ापार मार्ग पर सुबह से लंबा जाम लगा है। भारी वाहनों की कतार से राहगीर परेशान हैं। देखें जाम का VIDEO और जानें ट्रैफिक व्यवस्था का हाल।
कोरबा। Korba Traffic Jam : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शारदा विहार-मुड़ापार मार्ग पर आज सुबह से लंबा जाम लगा हुआ है। सड़क पर भारी वाहनों की लंबी कतार ने राहगीरों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। हालात ऐसे हैं कि कुछ दूर का सफर भी लोगों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया।
सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोगों से लेकर स्कूली बच्चों और आम राहगीरों तक, हर कोई जाम के झाम में फंसा नजर आया। सड़क पर भारी वाहनों की कतार ऐसी कि मानो शहर की सड़क नहीं, भारी वाहनों का अस्थायी पार्किंग स्टैंड बना दिया गया हो।
शहर का जाम अब आउटर तक पहुंचा
कोरबा में जाम कोई नई कहानी नहीं है। शहर के प्रमुख मार्गों पर आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए स्थायी समाधान की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। लेकिन समाधान के बजाय जाम अब शहर की सीमा लांघकर आउटर के रास्तों तक पहुंच गया है।
शारदा विहार-मुड़ापार मार्ग की मौजूदा तस्वीरें और वीडियो यही सवाल पूछ रही हैं कि आखिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का प्लान कहां है?
भारी वाहनों की आवाजाही, सड़क पर बढ़ता दबाव और यातायात प्रबंधन की चुनौती के बीच आम जनता रोज जाम झेलने को मजबूर है। सवाल सीधा है, जब शहर के भीतर जाम का स्थायी इलाज नहीं हुआ तो आउटर के रास्ते आखिर कब तक ‘जाम कॉरिडोर’ बने रहेंगे?
देखिए VIDEO और खुद देखिए शारदा विहार-मुड़ापार मार्ग पर ट्रैफिक का हाल।












