Korba रफ्तार का कहर !डस्टर कार ने बाइक सवार पति पत्नी को मारी ठोकर, पति की मौत..पत्नी की हालत गंभीर…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा-कटघोरा। एक तेज रफ्तार कार ने कटघोरा-लखनपुर मार्ग पर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर का निवासी प्रताप पटेल पत्नी के साथ कटघोरा जा रहा था कि कटघोरा-लखनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डस्टर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार प्रताप पटेल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल पत्नी को स्थानीय लोगों व डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जप्त कर लिया है।

Share This Article