KORBA: समरथ को नही दोष गुसाई.. इंजीनियरों पर हो गई कार्रवाई, बच निकले “साहब” भाई…

News Power Zone
2 Min Read
Cow Catching Trolley

कोरबा। कहा गया है समरथ को नही दोष गुसाई..! ये पंक्ति नगर निगम के होनहार अफसरों बखूबी बैठती है। दरअसल राज्योत्सव कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के कटआउट को कचरा वाहन में ढोने का मामला अब निगम के भीतर तूल पकड़ा तो किरकिरी के बाद निगम आयुक्त ने दो उप अभियंताओं और एक स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित कर दिया, जबकि उच्च अफसरों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है कि जिम्मेदारी नीचे के स्तर पर तय कर दी गई और “ भाई साहब ” बच निकले।

 

दरअसल आयुक्त ने आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को क्षमा नहीं किया जाएगा तथा इस पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित होगी। उन्होंने निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को भी कड़ा संदेश दिया है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें।

क्या था मामला?

गौरतलब है कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर घंटाघर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर स्थित मैदान में 02 से 04 नवंबर तक आयोजित हुए राज्योत्सव हेतु कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के कटआउट लगाए जाने थे, निगम के केन्द्रीय भण्डारगृह से इन कटआउटों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने हेतु काऊकेचर वाहन का उपयोग संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया था।

Share This Article