…जब PCC अध्यक्ष ने माइनिंग अफसर को लगाया फोन और कहा जहां चाकूबाजी हुई वहां डंप रेत वैध है या अवैध.. तो साहब देने लगे गोल मोल जवाब, देखें FB पर ये VDO…

News Power Zone
1 Min Read

धमतरी। प्रदेश में रेत तस्करी को लेकर मचे बवाल के बीच सोशाल मीडिया पर पीसीसी अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में माइनिंग अफसर से जब सवाल पूछा जाता है तो वे गोल मोल जवाब देकर पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे है। पीसीसी अध्यक्ष के घटना स्थल पर जाकर बात करने के तरीके को लोगो की सहारना मिल रही है।

 

प्रदेश भर में सत्ता के संरक्षण में चल रहे रेत तस्करी पर अब कांग्रेस कमेटी जन आंदोलन छेड़ दिया है। धमतरी जिले के अर्जुनी क्षेत्र रेत तस्करी के लिए हुए चाकू बाजी की घटना को लेकर PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान माइनिंग अफसर को फोन लगाकर पूछा कि जहां पर चाकूबाजी की घटना हुई वहां  जो रेत डंप है वो वैध है कि अवैध इस पर साहब गोल मोल जवाब देकर सेटिंग को संभालने का प्रयास करते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में कांग्रेस के ऑफिशियल पोस्ट में जारी वीडियो और पीसीसी अध्यक्ष के सक्रियता को काफी सराहा जा रहा है।

 

फेस बुक लिंक

 

https://www.facebook.com/share/r/1EqvC6Mkt5/

Share This Article