Korba: रायपुर के स्क्रेब कारोबारी राजीव बंसल को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार..CSP ने कहा …

News Power Zone
2 Min Read
Juvenile Observation

Korba:रायपुर स्क्रेब कारोबारी राजीव बंसल को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कटघोरा क्षेत्र में आरोपी की उपस्थिति का पता चलने पर पुलिस ने दबिश दी। कोरबा के नगर ने बताया कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका की शिकायत पर राजीव बंसल को गिरफ्तार किया गया है।

 

बता दें कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र की निवासी एक शिक्षिका क्षेत्र के शासकीय स्कूल में पढ़ाती है। 2 साल पहले उसकी सहेली के साथ आरोपी उसके घर आया हुआ था। पहली मुलाकात में ही शिक्षिका से बातचीत के दौरान मोबाइल नंबर आदान प्रदान हुआ था।

 

 

दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। एक बार अचानक कबाड़ व्यवसायी राजीव बंसल ने शिक्षिका के खाते में 10,000 हजार रुपए डाल दिए। शिक्षिका के द्वारा पूछे जाने पर गलती से रुपए चले जाने की बात कही। इस तरह दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। शिक्षिका शादीशुदा है और पारिवारिक कारणों से उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। वह अपने परिवार वालों के साथ रहती है।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका को आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। इसके बाद रायपुर निवासी कबाड़ व्यवसायी कोरबा शिक्षिका से मिलने आता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Share This Article