Korba Press Club Election : कोरबा प्रेस क्लब चुनाव का बिगुल बजा…! पत्रकार चुनेंगे नया नेतृत्व…166 वोटर तय करेंगे किसके सिर सजेगा ताज

News Power Zone
2 Min Read
Korba Press Club Election
कोरबा, 07 जून। Korba Press Club Election : कोरबा प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि चुनाव और मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया तिलक भवन, टी.पी. नगर स्थित कोरबा प्रेस क्लब में संपन्न होगी। इस बार प्रेस क्लब चुनाव में कुल 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष और तीन कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 9 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम

  • 9 जून : प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन
  • 10 जून : दावा-आपत्ति और अंतिम मतदाता सूची जारी
  • 11 जून : नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
  • 12 जून : नामांकन दाखिल, प्रारंभिक सूची और अंतिम सूची का प्रकाशन
  • 13 जून : नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशी सूची जारी
  • 14 जून : सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान
  • 14 जून : शाम 4 बजे से मतगणना और परिणाम घोषित
प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा के साथ ही पत्रकार जगत (Korba Press Club Election) में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित दावेदारों ने समर्थन जुटाने और चुनावी रणनीति बनाने की कवायद शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में प्रेस क्लब की राजनीति और चुनावी समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Share This Article