
कोरबा। Korba Press Club Election 2026 कोरबा प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि चुनाव और मतदान की पूरी प्रक्रिया तिलक भवन, टी.पी. नगर स्थित कोरबा प्रेस क्लब में संपन्न होगी। इस बार कुल 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव में संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष तथा तीन कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 9 पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा।
नामांकन से मतदान तक यह रहेगा कार्यक्रम
9 जून को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन।
• 10 जून को दावा-आपत्ति एवं निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
• 11 जून से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी।
• 12 जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, उसी दिन प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची, दावा-आपत्ति और अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
• 13 जून को नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी।
• 14 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
• मतदान के बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा के साथ ही पत्रकार जगत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के संभावित दावेदारों ने समर्थन जुटाने की कवायद भी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में प्रेस क्लब की राजनीति और चुनावी समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।




