कोरबा की खबर: ONC बार मे मारपीट के आरोपित गिरफ्तार..15 महीने से चल रहा था फरार….

Desk Reporter
2 Min Read

कोरबा। 14 दिसंबर 2022 की रात ओएनसी बार मे मारपीट करने करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस रिकार्ड में पिछले 15 महीने से फरार चल रहा था।

 

बता दें कि भाजपा नेता साकेत शिंदे को आखिरकार बढ़ते दवाब के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर कहीं न कहीं पुलिस की कार्रवाई सवालों में आने लगी थी और भाजपा पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लग रहे थे। उसे बचाने की कोशिशों में बीते 15 माह के बाद ही सही, गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एसपी से सांसद प्रतिनिधि मंदीप शर्मा द्वारा शिकायत भी हुई थी व बात शीर्ष अधिकारी तक भी पहुचाई गई थी। उच्च निर्देश उपरांत आखिरकार स्थानीय सायबर सेल व सीएसईबी चौकी पुलिस को आरोपी साकेत शिंदे को गिरफ्तार करना पड़ा। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जिला जेल दाखिल करा दिया गया है।

ये है मामला

थाना कोतवाली में दर्ज धारा 457,392,384,294, 506,34 भादवि का यह मामला One Night Club से जुड़ा है। घटना दिनांक 14 दिसम्बर 2022 को रात 12:05 बजे अपने साथी के साथ साकेत शिंदे द्वारा क्लब बंद करते समय जबरदस्ती प्रवेश कर शराब पीने,मना करने पर गाली-गलौच करने एवं गल्ले से 500 के 4 नोट निकालकर जेब में रख लेने के संबंध जयंत दत्ता One Night Club के जनरल मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है।

Share This Article