
कोरबा। Ganja smugglers arrested in Korba जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने राताखार बाईपास क्षेत्र में दबिश देकर गांजा बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Ganja smugglers arrested in Korbaपुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध रूप से गांजा बेचने की तैयारी में हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1.05 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर Rajput (25) निवासी कचनारीपारा और रवि वर्मा (32) निवासी एमपी नगर राताखार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने साफ कहा है कि मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



