Featuredकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

Korba : पाली कोयला खदान हत्या कांड : PCC अध्यक्ष ने फेसबुक में लिखा BJP मंडल अध्यक्ष कोयला में वसूल रहे थे 50₹ टन

कोरबा। एशिया की सबसे बड़ी खान कहे जाने कोरबा कोल माइंस के पाली खदान में हुए हत्या कांड पर नेताओ के बयान शुरू हो गए है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने फेसबुक में हत्या के आरोपी रोशन ठाकुर का फोटो पोस्ट कर लिखा है भाजपा के मंडल अध्यक्ष कोयला पर प्रति टन 50₹ वसूली कर रहे थे। जिसको लेकर ट्रांसपोर्टरो की बीच पहले से टशन चल रहा था। पुलिस की शह पर चल रहे कोल लेवी की वहज से खदान में खूनी संघर्ष हुआ और रोहित जायसवाल की हत्या हुई है।

 

बता दें कि भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर और रोहित जायसवाल के लोगो के बीच बुडबुड खदान के भीतर गैंगवार हुआ। जिसमें रोहित जायसवाल पर रोशन ठाकुर के लोगो प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई । घटना के बाद पाली क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोरबा पुलिस ने रातभर एक्सरसाइज करते हुए 10 आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन घटना पर अब राजनिनीतिक रंग चढ़ने लगा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज में भाजपा पर निशाना साधते हुए फेसबुक में रोशन ठाकुर का फोटो पोस्ट करते हुए भाजपा के बड़े नेताओं का आशीर्वाद होने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रति टन कोयले पर 50₹ का लेवि वसूल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button