Korba News : गृहमंत्री के आईने में पुलिस ने किया चेहरा साफ.. कबाड़ी पर गिरी गाज

News Power Zone
1 Min Read

Korba News : कोरबा। गृह मंत्री ने पुलिस विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कोरबा पुलिस को आईना क्या दिखाया, इधर बालको पुलिस ने कबाड़ पकड़ लिया। पकड़े गए स्क्रेब कबाड़ी राजेश साहू का बताया जा रहा है। इस संबंध में टीआई अभिनव कांत का कहना है 106 बीएनएस की कार्रवाई करते हुए जब्त कबाड़ की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

 

बता दें कि अवैध कारोबार को लेकर गृहमंत्री ने विजय शर्मा ने कोरबा पुलिस को सख्त निर्देश दिया था। गृहमंत्री के कोरबा पुलिस को आईना दिखाते ही बालको पुलिस शुक्रवार को कबाड़ से भरी ट्रक को जप्त कर डैमेज कंट्रोल को मैनेज करने सफल रहे। जब्त कबाड़ से भरे ट्रक के बारे में बालको टीआई अभिनव कांत का कहना है मुखबिर की सूचना पर कबाड़ लोड ट्रक को पकड़ा गया है जो बालको के कबाड़ कारोबारी राजेश साहू का है। ट्रक में लोड स्क्रेब की सूक्ष्मता से जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। बहरहाल गृह मंत्री के फटकार के बाद हुए कार्रवाई पर कई तरह की चर्चा बाजार में चल पड़ी है। Korba News

Share This Article