सीजी न्यूज: खड़ी ट्रक से बस टकराई, बच्ची की मौत, 43 घायल

News Power Zone
1 Min Read

महासमुंद। Accident: सरायपाली में हाईवे एनएच 53 पर शुक्रवार सुबह दुर्ग से पुरी की ओर जा रही बस खड़ी ट्रक से टकराई है। हादसे में बस में सवार 43 लोग घायल हुए हैं वहीं एक बच्ची की मौत हो गई। 18 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Accident: बताया जा रहा है कि एक छह माह उम्र की बच्ची की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई है। यह बस दुर्ग से पुरी की ओर जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही टीआई अमित शुक्ला मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पंहुचाया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

Share This Article