Korba: खनिज विभाग सख्त..एक JCB और 2 ट्रैक्टर जब्त…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। खनिज विभाग के सख्त होते ही खनिज तस्करो में खलबली मच गया है। आज फिर माइनिंग की टीम ने एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को अवैध खनन के मामले में जब्त किया है।

बता दें कि आज कुसमुण्डा एरिया में अवैध खनन और परिवहन की शिकायत पर माइनिंग इंस्पेक्टर खिलावन के टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रेक्टर को जब्त किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुसमुण्डा क्षेत्र में बिना अनुमति के मुरुम का खनन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत के बाद टीम ने मुरुम खनन करते एक जेसीबी और मुरुम परिवहन करते 2 ट्रैक्टर को पकड़ा है। पकड़े गए वाहन संचालकों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article