BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba : दर्द से कराहती महिला को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, शिवाय हॉस्पिटल में हुआ सफल जटिल ऑपरेशन

कोरबा। समय पर मिला सही इलाज किसी भी मरीज के लिए नई जिंदगी साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल से सामने आया है, जहां डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने जटिल बीमारी से जूझ रही महिला का सफल ऑपरेशन कर उसे दर्द से राहत दिलाई।

जानकारी के अनुसार दादर निवासी श्रीमती वीणा देवी लंबे समय से पेट और निचले हिस्से में तेज दर्द से परेशान थीं। जांच में पता चला कि वे गंभीर पथरी के साथ बच्चादानी संबंधी जटिल समस्या से भी पीड़ित थीं। लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए अस्पताल की टीम ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया।

सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु कोल्हे और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सुरभि की संयुक्त टीम ने बेहद चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। डॉक्टरों ने पथरी और बच्चादानी दोनों की समस्या का एक साथ उपचार किया।

डॉक्टरों के मुताबिक मरीज की स्थिति नाजुक थी, इसलिए समयबद्ध और सटीक इलाज बेहद जरूरी था। सफल सर्जरी के बाद महिला को कुछ दिनों तक निगरानी में रखा गया और स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल से डिस्चार्ज के दौरान मरीज और उनके परिजनों ने डॉक्टरों व स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि डॉक्टरों की संवेदनशीलता और तत्परता से ही उन्हें नई जिंदगी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button