Featuredदेशराजनीतिसामाजिक

shivraj singh chouhan: शिवराज सिंह चौहान के काफिले की गाड़ी पलटी, 3 जवान घायल,जिला अस्पताल में भर्ती

सीहोर। shivraj singh chouhan: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण तीन जवान घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना उस समय हुई जब शिवराज सिंह चौहान भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। हादसा आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी के पास हुआ।

shivraj singh chouhan: शिवराज सिंह चौहान के काफिले में हादसा

जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर के लिए रवाना हुए थे। उनके काफिले के साथ चल रही एक फॉलो गाड़ी आष्टा थाना क्षेत्र के बेदाखेड़ी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान ASI एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button