Korba Crime:कबाड़ लोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, कंट्रोल रूम में मिले इनपुट के बाद कार्रवाई की चर्चा… राजेश साहू और रवि साहू से जुड़ी बताई जा रही गाड़ियां।
कोरबा। Korba Crime: :कोरबा में कबाड़ के कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई ने एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है। कोतवाली पुलिस ने कबाड़ लोड तीन गाड़ियों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम में मिली शिकायत अथवा सूचना के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इन वाहनों को पकड़ा।
मामले की जानकारी सामने आते ही कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। खबरीलाल की मानें तो किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्वाइंट देकर इन गाड़ियों की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया।
किसकी बताई जा रही हैं गाड़ियां?
पुलिस कार्रवाई में जब्त कबाड़ लोड तीनों गाड़ियों को लेकर चर्चा है कि ये राजेश साहू और रवि साहू से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं। हालांकि वाहनों के स्वामित्व और कबाड़ के संबंध में पुलिस की आधिकारिक जांच और दस्तावेजी पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
फिलहाल कोतवाली पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कबाड़ कहां से लोड हुआ था, कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे किसका नेटवर्क है, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।
अब नजर इस बात पर है कि तीन गाड़ियों की यह कार्रवाई सिर्फ जब्ती तक सीमित रहती है या कबाड़ के पूरे नेटवर्क तक पुलिस की जांच पहुंचती है।












