CG News : निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की लिस्ट, इन नेताओं को मिली कमान

News Power Zone
1 Min Read
CG News

रायपुर, 08 सितंबर। CG News : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस ने प्रमुख नगर निगमों की जिम्मेदारी पार्टी के अनुभवी नेताओं को सौंपी है। बीरगांव नगर निगम के लिए डॉ. शिवकुमार डहरिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं भिलाई में धनेन्द्र साहू, रिसाली में मोहन मरकाम और भिलाई-चरौदा में विकास उपाध्याय को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article