
कोरबा। लगातार बढ़ते पानी के दबाव के कारण बांगो बांध का जलस्तर 358.11 मीटर पर स्थिर हो गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज सुबह 5 बजे दो नए गेट (नंबर 03 और 09) भी खोले गए।
वर्तमान में गेट नंबर 5 और 6 को 1.50-1.50 मीटर, गेट नंबर 4 और 8 को 1-1 मीटर, जबकि गेट नंबर 3 और 9 को 0.50-0.50 मीटर तक खोला गया है। इन गेटों से 34,988 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
इसके अलावा पॉवर प्लांट हाइड्रेल से भी 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह हसदेव नदी में कुल 43,988 क्यूसेक पानी का प्रवाह जारी ह
प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी है।



