Breaking : जिला CEO का प्रभार प्रतिष्ठा ममगई को.. कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा के बीजापुर कलेक्टर के लिए रिलीव होने के बाद  कलेक्टर अजित वसंत ने सीईओ का प्रभार नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई को सौंपा है।

 

बता दें कि शांत स्वभाव और ऑनेस्ट अफसर के रुप में अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने वाले निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई को कलेक्टर ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला सीईओ का प्रभार सौंपा है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पिछले दिनों कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा (IAS) का तबादला कलेक्टर बीजापुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर किसी की पदस्थापना शासन ने नहीं की है। इधर व्यवस्था के तहत कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला सीईओ के रिलीव होने के फलस्वरूप एक आदेश जारी कर नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा है।

Share This Article