Korba Breaking: टाटा मैजिक चोर गिरोह का भंडाफोड़! फरार बदमाश गिरफ्तार, दूसरी चोरी की गाड़ी भी बरामद

News Power Zone
3 Min Read

कोरबा। Korba Vehicle Theft News “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने एक और चोरी की टाटा मैजिक बरामद कर वाहन चोरी के एक अन्य मामले का भी खुलासा किया है। चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

 

पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही आरोपी करण भारद्वाज को गिरफ्तार कर एक चोरी की टाटा मैजिक बरामद की जा चुकी थी। पूछताछ में उसके साथी साहिल कुमार बागले का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

 

मुखबिर की सूचना पर धराया शातिर चोर

 

15 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर उरगा पुलिस ने घेराबंदी कर साहिल कुमार बागले को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।

 

कोतवाली की चोरी का भी खुलासा

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कोरबा कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई एक और टाटा मैजिक के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने वाहन बरामद कर लिया है। यह मामला थाना कोतवाली में दर्ज वाहन चोरी के अपराध से जुड़ा है, जिसमें आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

चोरी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वाहन चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

 

पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का सीएसईबी-मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस अब उसके अन्य अपराधों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

 

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत वाहन चोरी, लूट, नकबजनी और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Share This Article