
रायपुर/कोरबा, 15 जुलाई 2026।ChhattisgarhPolice छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश में 10 निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। आदेश के बाद कई जिलों में पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, मुंगेली और रायगढ़ सहित कई जिलों से अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कुछ अधिकारियों को सीधे पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक किए गए हैं। आदेश जारी होते ही संबंधित जिलों में नए पदस्थापना की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
प्रमुख तबादले
लक्ष्मण भगत : राजनांदगांव से जशपुर
सतीश कुमार साहू : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर
नसीमुद्दीन खान : सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा
अजय कुमार साहू : बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर
अमित कुमार बैरिया : दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
प्रेम प्रकाश अवधीया : कांकेर से रायपुर ग्रामीण
सुनील दुबे : बीजापुर से कांकेर
गणेश यादव : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा
अमित गुप्ता : मुंगेली से सूरजपुर
वीणा साहू : रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
बताया जा रहा है कि यह तबादला सूची आने वाले दिनों में होने वाले बड़े प्रशासनिक बदलावों की शुरुआत भी मानी जा रही है। पुलिस महकमे में अब सभी की नजर अगली तबादला सूची पर टिकी हुई है।






