कोरबा। Toxic 3 घंटे 14 मिनट की फिल्म Toxic में जहां यश और उनकी सेना का दमखम देखने दर्शक पहुंचे थे, वहीं कोरबा के City Center Mall स्थित Cinemood सिनेमा हॉल में फिल्म के दौरान ऐसा ‘ट्विस्ट’ आया कि दर्शकों का पूरा मूड ही ऑफ हो गया।
बुधवार रात Toxic की स्क्रीनिंग के दौरान Audi-1 का साउंड सिस्टम अचानक खराब हो गया। फिल्म पर्दे पर चलती रही, लेकिन साउंड में लगातार आ रही दिक्कत से दर्शकों का सब्र टूट गया। नाराज दर्शक फिल्म बीच में ही छोड़कर बाहर निकल आए और लॉबी में जमकर हंगामा किया।
पर्दे पर Toxic, लॉबी में दर्शकों का ‘एक्शन’!
फिल्म में भले ही यश की जबरदस्त एक्शन वाली दुनिया दिखाई दे रही थी, लेकिन Cinemood की लॉबी में उस वक्त असली ‘एक्शन’ देखने को मिला। दर्शकों ने साउंड सिस्टम की खराबी को लेकर नाराजगी जताई और प्रबंधन से शिकायत की।
मामला बढ़ता देख सिनेमा प्रबंधन ने स्थिति संभालने की कोशिश की। आखिरकार दर्शकों के टिकट के पैसे वापस किए गए, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।
टिकट का पैसा वापस, लेकिन मूवी वाला मूड नहीं!
दर्शकों को टिकट की रकम तो वापस मिल गई, लेकिन Toxic देखने का जो एक्सपीरियंस लेने वे सिनेमा पहुंचे थे, वह साउंड सिस्टम की खराबी के चलते अधूरा रह गया।
फिल्मी अंदाज में कहें तो पर्दे पर Toxic की ‘तबाही’ चल रही थी, लेकिन Audi-1 के साउंड सिस्टम ने दर्शकों का ही मूड ‘टॉक्सिक’ कर दिया।












