पुलिसFeaturedछत्तीसगढ़

VIDEO : गुंडागर्दी करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है’.. बदमाशों के जुलूस ने लगाए नारे..

रायपुर। गुढ़ियारी रामनगर के युवक शंकर ठाकुर का अपहरण कर मंदिर हसौद में बेदम पिटाई करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें प्रिंस बागड़े, अंकुश समेत ललित कुर्रे समेत अनिल सिन्हा को पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाई‌। 15 जुलाई की रात मारपीट और मंदिर हसौद से 30 किमी दूर घायल शंकर को एनएच पर छोड़कर फरार हो गए थे। उनके मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस कर दिल्ली से पकड़ा गया।

 

इनके खिलाफ गुढियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है। दो दिन पहले इलाके के लोगों ने चक्का जाम और विधायक राजेश मूणत से मिलकर पुलिस की शिकायत की थी।

पुलिस ने चारो आरोपी के सिर पर पंचशिखा (हाफ मंडन) कर कान पकड़कर गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप को नारे लगाते हुए मूसलाधार बारिश में पैदल जुलूस निकाल कोर्ट तक लाए गए।

घटना बाद से आरोपी इधर उधर घुम रहे थे। इनकी पता तलाश के लिए तीन टीम बनायी गई थी। जेो आपसी समन्वय से तलाश कर रही थी। आरोपी मंदिर हसौद से फरार होकर उज्जैन, मथुरा, दिल्ली, कन्नौज, जबलपुर, कई जगह भाग रहे थे। इन टीमों ने आरोपियों का पीछा कर पकडा।

 

https://x.com/RaipurPoliceCG/status/1815751006036320492?t=x-G2Jxm-847iHIVuImaR6A&s=19

Related Articles

Back to top button