
कोरबा। Korba Bar Association Election 2026 Nomination List जिला अधिवक्ता संघ चुनाव (2026-28) का बिगुल बजते ही माहौल गर्म हो गया है। नामांकन सूची जारी होते ही जहां एक तरफ अध्यक्ष पद पर सीधा महाघमासान तय हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई पदों पर निर्विरोध जीत ने अंदरखाने की राजनीति को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म कर दिया है।
अध्यक्ष की कुर्सी पर ‘चौकड़ी’ की टक्कर
Korba Bar Association सबसे ज्यादा नजरें अध्यक्ष पद पर टिकी हैं, जहां गणेश कुलदीप, राकेश दुबे, संजय जायसवाल और शिव नारायण सोनी के बीच सीधी भिड़ंत होगी। चारों दावेदारों की अपनी मजबूत पकड़ मानी जा रही है, ऐसे में मुकाबला बेहद कांटे का होने वाला है।
उपाध्यक्ष पद पर भी जोरदार भिड़ंत
उपाध्यक्ष (पुरुष) पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं:
अब्दुल नफीस खान, बदी प्रसाद मोदी, बालक राम बरेठ, दीपक कुमार दुबे, रवि शर्मा और एस.डी. पुरोहित।
यहां भी मुकाबला बहुकोणीय और दिलचस्प बन गया है।
उपाध्यक्ष (महिला) पद पर:
मंजूला पासवान, सरिता पाण्डेय और उर्मिला सिंह भगत के बीच टक्कर तय है।
सचिव पद पर सीधा मुकाबला
चंद्रदीप शर्मा, रघुनंदन सिंह ठाकुर और सुनील यादव के बीच सचिव पद के लिए सीधी लड़ाई होगी, जिसे चुनाव का ‘गेम चेंजर’ भी माना जा रहा है।
इन पदों पर चुपचाप बन गया समीकरण!
सह-सचिव (पुरुष): लक्ष्मण प्रसाद पटेल, रवि कुमार भगत
सह-सचिव (महिला): माधुरी बरोड़े, समीना खातून
कोषाध्यक्ष: अमर नाथ कौशिक, किरणमान शांडिल्य, पुरुषोत्तम सिंह गोयल
ग्रंथालय सचिव: अशोक कुमार शर्मा, छतराम साहू, क्रांति कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार साहू
कार्यकारिणी में भी तगड़ी एंट्री
कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10 नाम सामने आए हैं, जिससे साफ है कि अंदरूनी स्तर पर भी पकड़ मजबूत करने की होड़ लगी है।
बिना मुकाबले जीत ने बढ़ाई चर्चा
सबसे ज्यादा चर्चा उन पदों को लेकर है, जहां बिना चुनाव ही उम्मीदवारों को जीत मिल गई। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (पुरुष): हरिशंकर श्रीवास
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला): सावित्री गांधी
इन पदों पर किसी अन्य ने नामांकन नहीं भरा, जिससे इन्हें सीधे निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।





