BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Breaking: धान खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारी को हाथी ने कुचला, CCTV में कैद पूरी घटना… देखें वीडियो

कोरबा। CCTV Video जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति, कोरकोमा में पदस्थ फड़ प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

CCTV Video : मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 बजे की है। राजेश कुमार सिंह मूल रूप से रजगामार के निवासी थे और आवासी सेवा समिति के सदस्य भी थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं। हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में राजेश कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किसी तरह जान बचाने में सफल रहीं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात हाथियों का एक झुंड इलाके में घुस आया था। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और एक हाथी ने सीधे हमला कर दिया। CCTV फुटेज में हाथी की आहट, अफरा-तफरी और हमला साफ दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास हाथियों की आवाजाही देखी जा रही थी, जिसकी सूचना भी दी गई थी।

 

देखें Video 

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने और अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही हाथियों की निगरानी के लिए टीम तैनात कर दी गई है।
एक जिम्मेदार कर्मचारी की इस तरह हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button