Breaking: कोरबा में राजस्व अमले की कलेक्टर ने लगाई क्लास, लापरवाही पर 1 राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को नोटिस

News Power Zone
2 Min Read
Collector's Action

कोरबा। जिले में मसाहती सर्वेक्षण कार्यों की धीमी प्रगति पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर Kunal Dudawat के निर्देश पर आयोजित राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक में लापरवाही सामने आने पर 1 राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (SCN) जारी किया गया है।

जिला कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी Tarun Kumar Kiran (IAS) की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अपर कलेक्टर Omkar Yadav और भू-अभिलेख प्रभारी T. R. Bhardwaj भी मौजूद रहे। बैठक में जिले में चल रहे मसाहती सर्वेक्षण कार्यों और अन्य राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के 113 मसाहती ग्रामों में सर्वे कार्य चल रहा है। इनमें से 8 गांवों का अंतिम प्रकाशन और 12 गांवों का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है, जबकि बाकी गांवों में सर्वे कार्य जारी है। अधिकारियों को ग्रामवार खसरा सत्यापन, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि मसाहती सर्वेक्षण की साप्ताहिक समीक्षा अब कलेक्टर स्तर पर होगी। प्रगति में कमी पाए जाने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा बैठक में रबी फसल सर्वे, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन, वन अधिकार अधिनियम के तहत नामांतरण, स्वामित्व योजना और नक्शा बटांकन जैसे कार्यों की भी समीक्षा कर अधिकारियों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article