West Bengal Assembly Elections : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सनसनी…! राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा…CM ममता बनर्जी ने जतायी चिंता

News Power Zone
2 Min Read
West Bengal Assembly Elections

नई दिल्ली/कोलकाता, 05 मार्च । West Bengal Assembly Elections : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। बता दें, बंगाल में होने इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। फिलहाल उनके इस्तीफे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके इस्तीफे पर अश्चर्य जताते हुए कहा कि मुझे भरोसा नहीं हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख के LG कविंदर गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे का कारण पता नहीं चला है। CV आनंद बोस को 2022 में जगदीप धनखड़ की जगह पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया था। तीन साल से ज़्यादा समय तक इस पद पर रहने के बाद, उन्होंने दिल्ली को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

राज्यपाल के इस्तीफे पर CM ममता बनर्जी ने जतायी चिंता

ममता बनर्जी ने गवर्नर सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उन पर इस्तीफे का दबाव डाला। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि गवर्नर के अचानक इस्तीफे का कारण अभी साफ नहीं है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि उन पर केंद्र सरकार का दबाव रहा हो।

सीवी आनंद बोस को 17 नवंबर, 2022 को बंगाल का गवर्नर अपॉइंट किया गया था। उन्होंने 5 मार्च को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इस खबर पर सोशल मीडिया साइट X पर कई यूज़र्स ने पॉलिटिकल कमेंट किए। प्रिया कश्यप ने लिखा, बंगाल चुनाव से पहले गवर्नर पद से इस्तीफ़ा… कुछ तो गड़बड़ है।

Share This Article