Featuredक्राइमराजनीतिसामाजिक

महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद जुलूस पर पथराव

Stone pelting on procession after Team India’s victory in Champions Trophy in Mhow

महू। Mhow Stone Pelting: मध्य प्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद बवाल हो गया। रविवार (9 मार्च) को जीत का जश्न मनाने के लिए जुलूस निकाल रहे लोगों पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। दो पक्षों में झड़प हो गई। लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम फेंके। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसूगैस के गोले छोड़े। ढाई घंटे बाद हालात पर काबू पाया। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है।

Mhow Stone Pelting: ICC चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की जीत के बाद MP के महू (धार) में 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे।

Mhow Stone Pelting: जूलूस में शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास कुछ लोग आगे निकल गए। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बवाल हो गया।

 

पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात पर पाया काबू

दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार, मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला और धानमंडी में बाहर खड़ी 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। दो कार में तोड़फोड़ कर आग लगाई।

हिंसा की सूचना मिलते के बाद 10 थानों के 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पत्ती बाजार और माणक चौक क्षेत्र में लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा और हालात पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button