Featuredछत्तीसगढ़देशपुलिस

CG News: भीम आर्मी का CM हाउस घेराव, अलर्ट मोड पर पुलिस, वाहनो की चेकिंग और…

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर भीम आर्मी सीएम हाउस घेराव करेगी। इस दौरान भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद घेराव में शामिल होंगे। वहीं मामले को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसके लिए जगह- जगह सघन चेकिंग कर रही है।

घेराव के आह्वान के मद्देनजर, बलौदा बाजार जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रायपुर मार्ग पर जिले की सीमा पर सुबह 5:00 बजे से ही सख्त चेकिंग की जा रही है, जिसमें डीएसपी स्तर के अधिकारी, दो टीआई और यातायात विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। रायपुर की ओर जाने वाली प्रत्येक गाड़ी की सघन जांच की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भीम आर्मी के संस्थापक रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि, पुलिस ने सतनामी समाज के निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया है।

Related Articles

Back to top button