Uncategorized

KORBA BREAKING: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत 4 गिरफ्तार; मंत्री के अस्पताल पहुंचने के बाद हुई कार्रवाई 

कोरबा। कोरबा में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब भाजपा नेता एवं पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। शिव बालक सिंह तोमर अपने भतीजे से मुलाकात करने जिला जेल गए थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात रज्जाक अली से हुई। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान भतीजे का साथ नहीं देने और उससे दूरी बनाए रखने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रज्जाक अली और उसके साथियों ने मिलकर शिव बालक सिंह तोमर के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने रॉड, डंडे और बेसबॉल स्टिक से हमला किया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान किसी एक व्यक्ति द्वारा तलवार लाने की बात भी सामने आई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में शामिल रज्जाक अली समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

घायल शिव बालक सिंह तोमर का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत जानने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

वहीं, दूसरी ओर रज्जाक अली ने पूरे विवाद को महिला संबंधी मामले से जुड़ा बताते हुए कहा है कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार होने पर वह चुप नहीं बैठेगा।

Related Articles

Back to top button