रायपुर
City Development : सड़क चौड़ीकरण VS फ्लाईओवर…! रायपुर में सियासी संग्राम…बृजमोहन ने CM को लिखा पत्र…अटल विश्वास पत्र की याद दिलाकर उठाए सवाल
फ्लाईओवर नहीं, सड़क चौड़ीकरण को माना जरूरी
निर्देश के बावजूद फ्लाईओवर की घोषणा
अग्रवाल ने बताया कि बाद की बैठकों में भी सड़क चौड़ीकरण पर जोर दिया गया था, लेकिन वर्ष 2026-27 के बजट में इसके बजाय फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा कर दी गई, जो पूर्व निर्णयों के विपरीत है।फ्लाईओवर को बताया अव्यावहारिक
सांसद ने तर्क दिया कि जीई रोड का यह 600-700 मीटर का हिस्सा ही अब तक चौड़ीकरण से वंचित है और यही ट्रैफिक का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि घनी आबादी और संकरी जगह में फ्लाईओवर बनाना व्यावहारिक नहीं होगा और इससे स्थानीय व्यापारियों व संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है।‘अटल विश्वास पत्र’ की दिलाई याद
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि सड़क चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है और इसे नगरीय निकाय चुनाव 2025 के “अटल विश्वास पत्र” में भी शामिल किया गया था। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में ठोस काम नहीं हुआ है। सांसद ने मुख्यमंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर योजना पर पुनर्विचार कर सड़क चौड़ीकरण को प्राथमिकता देने की मांग की है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बन सके।






