Korba Breaking: कलेक्टर का बड़ा एक्शन… बरपाली तहसील का बाबू सस्पेंड, जनता को समय पर नकल नहीं देने की मिली सजा

News Power Zone
2 Min Read
Collector

कोरबा।Barpali Tehsil Suspension कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। बरपाली तहसील कार्यालय की नकल शाखा में गंभीर अनियमितता मिलने के बाद सहायक ग्रेड-03 एवं नकल शाखा प्रभारी घनश्याम सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई को कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आया कि पक्षकारों को निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद प्रकरणों की नकल उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। नकल शाखा के कामकाज में गंभीर लापरवाही के कारण आम नागरिकों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदार बरपाली की जांच रिपोर्ट में भी लापरवाही की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में घनश्याम सिंह कंवर का मुख्यालय तहसील कार्यालय करतला रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनियमितता और जनता को अनावश्यक परेशान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। शिकायत सही पाए जाने पर किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Share This Article