Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, देर रात AIIMS में कराया गया भर्ती

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीते शनिवार देर रात यहां एम्स में भर्ती कराया गया। सूत्रों की मानें तो उपराष्ट्रपति धनखड़ को देर रात करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया।

Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। इस संबंध में सूत्रों की मानें तो उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।

Vice President Jagdeep Dhankhar: बता दें कि, बीते पांच मार्च को ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झुंझुनूं का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने जिले के संगासी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की व विद्यार्थियों के साथ संवाद किया था।

Share This Article