
कोरबा। Korba Electricity Department Transfer बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता (EE) रोशन वर्मा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब राजेश चौहान को कोरबा शहर का नया कार्यपालन अभियंता बनाया गया है।
इस आदेश के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक कसावट और बेहतर बिजली व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
Korba Electricity Department Transfer नए EE राजेश चौहान के सामने शहर में निर्बाध बिजली सप्लाई, मेंटेनेंस और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित समाधान जैसी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। वहीं, रोशन वर्मा के कार्यकाल को लेकर भी विभाग में चर्चा जारी है। फिलहाल ट्रांसफर आदेश के बाद जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही नए अधिकारी चार्ज ले सकते हैं।



