Korba Breaking: एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर समेत दो गिरफ्तार, नगर निगम की रकम गबन का आरोप, अफसरों में मचा हड़कंप

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा में एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर और उनके सहयोगी को नगर निगम की राशि गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों को पकड़कर जेल भेजा। पढ़ें पूरी खबर।

कोरबा। एक्सिस बैंक से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम की राशि गबन करने के आरोप में एक्सिस बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पूर्व मैनेजर मिश्रा और उनके सहयोगी आशीर्वाद प्रियांशु का नाम सामने आया है। इस कार्रवाई से निगम के अफसरों में भी खलबली मच गई है।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम के सहायक लेखा अधिकारी प्रदीप कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया गया था। शिकायत की जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (विश्वासघात कर संपत्ति का दुरुपयोग) के तहत मामला दर्ज किया।

आरोप लगने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

Share This Article