Accident on Barabanki Road : रोडवेज बस पर गिरी एक भारी भरकम पेड़…! 5 लोगों की दर्दनाक मौत…यहां देखें

News Power Zone
2 Min Read
Accident on Barabanki Road
बाराबंकी, 08 अगस्त। Accident on Barabanki Road : बाराबंकी–हैदरगढ़ मार्ग पर हरख राजा बाजार के पास भारी बारिश में एक भारी पेड़ रोडवेज बस पर गिर गया। इसके चलते बस में सवार यात्रियों की हालत भयावह हो गई। यात्रियों से भरी रोडवेज बस पर एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ गिरने की घटना के बाद रास्ते में लंबा जाम लग गया। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रूट क्लियर कराया। इस दौरान बस में फंसी एक महिला यात्री का लोग वीडियो बनाने लगे। इसपर उसने कहा- ‘यहां जिंदगी मौत का सवाल है और आप वीडियो बना रहे हैं, अगर आकर पेड़ की डाल हटवाने में मदद करते तो हम लोग बाहर निकल आते।’ जिसके बाद वीडियो शूट कर रहे लड़के को भीड़ ने वहां से हटा दिया।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए बस की खिड़की से कूदते नजर आए। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सीएमओ ने फिलहाल पांच मौतों की पुष्टि कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। हादसे में चालक समेत पांच लोगों की जान चली गई। इनमें महिला टीचर भी शामिल हैं, जो ट्रेनिंग पर छुट्टी के बावजूद BO के आदेश पर स्कूल जा रही थीं। पेड़ गिरने की घटना में कई बस यात्री घायल हुए हैं। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। यातायात सामान्य है।
Share This Article