BreakingFeaturedकोरबाक्राइमसामाजिक

KORBA BIG BREAKING: शराब पीने से रोका तो भड़के युवक… सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से पीटा, अनंत इमैजिन सोसाइटी में हंगामा.. देखें VDO…

कोरबा। Korba security guard assault शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित अनंत इमैजिन सोसाइटी परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुछ युवकों ने सुरक्षा गार्ड पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि गार्ड ने परिसर के अंदर शराब पीने से मना किया, जिससे नाराज युवकों ने उस पर जमकर मारपीट कर दी।

Anant Imagine Society प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बहस हुई, फिर देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया। युवकों ने गार्ड को घेरकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्ती नहीं हुई तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

देखे वीडियो

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button