कोरबा

Korba में पेट्रोल पंप पर आधी रात हंगामा… डीजल विवाद में मारपीट

कोरबा, 21 मई। Korba के दीपका स्थित गोपीचंद पेट्रोल पंप में आधी रात डीजल को लेकर विवाद हो गया। जरीकेन में जबरन 6 हजार रुपए का डीजल भरवाने और उसे वापस लौटाने की बात पर पेट्रोल पंप मैनेजर और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जबरन डीजल ले जाने का आरोप

पेट्रोल पंप मैनेजर केसर खान ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12:50 बजे पंपकर्मियों ने सूचना दी कि शिवम शर्मा जबरन जरीकेन में 6 हजार रुपए का डीजल भरवाकर ले गया है। मैनेजर ने शिवम को फोन कर डीजल वापस लाने को कहा, क्योंकि डिब्बे में तेल देना नियमों के खिलाफ है।

फोन पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

आरोप है कि शिवम शर्मा ने फोन पर गाली-गलौज की और कुछ देर बाद पेट्रोल पंप पहुंचकर केसर खान और अकाउंटेंट सत्यम के साथ मारपीट की। घटना में केसर खान को गले, कनपटी और हाथ में चोटें आईं, वहीं उनकी सोने की चेन भी टूट गई।

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

केसर खान की शिकायत पर शिवम शर्मा और संजू शर्मा के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं शिवम शर्मा ने भी पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर और अकाउंटेंट पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही डिब्बे में पेट्रोल ले जाने को लेकर अलग से कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button