Korba : भाजपा प्रत्याशी सरोज को भारी मतों से जीत दिलाने रामपुर विस के गांवों में चला प्रचार अभियान

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। लोकसभा क्षेत्र कोरबा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुदूर वनांचल के विभिन्न गांवों में दौरा कर केंद्र और राज्य की योजनाओं से रूबरू कराया गया। जनता से सघन जनसंपर्क भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आहवान किया गया।

 

 

भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के पक्ष में रामपुर क्षेत्र की जनता के बीच धुआधार प्रचार अभियान चला। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के युवा नेता मोहन सिंह, गजेंद्र मानसर, भूनेश्वर तिवारी, घनश्याम पटेल और हरिशंकर यादव ने अनेक गांवों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्राम डीड़ासरई, बंजारीडाड़, छातीबहार और दुधीटांगर में सघन दौरा किया गया। लोगों तक राज्य की विष्णुदेव सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में पहुंचाया गया। जन कल्याण की इन योजनाओं से अवगत कराते हुए प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने जा आह्वान किया गया।

Share This Article