Korba: पुलिस ने हिंदू नववर्ष में अलर्ट रहने जारी की एडवाइजरी और ट्रैफिक प्लान, कहा- निर्देश फॉलो करें और भीड़ में सतर्क-सुरक्षित रहें

Desk Reporter
6 Min Read

कोरबा। हिंदू नववर्ष के अवसर पर मंगलवार के समारोह और शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी के साथ ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस दौरान जुटने वाली भारी भीड़ में आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने विशेष इंतजाम कर रखा है।

Contents
बदमाशों की पहचानने करने स्पॉटर्स और वालेंटियर्स की मददध्यान रखें, ऐसे रहेगा शोभायात्रा का रूट और पार्किंग सुविधादोपहर एक बजे से बड़ी गाड़ियों की नो एंट्रीछोटी गाड़ियों के लिए ऐसा होगा ट्रैफिक डायवर्सनशोभायात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों, श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील0 अपने चारों ओर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके इर्द-गिर्द कोई असामाजिक तत्व-चोर या जेबकतरा तो नहीं है। 0 किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर समिति के वालेंटियर्स तथा पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 के साथ-साथ पुलिस द्वारा स्थापित हेल्प सेंटर पर सूचित करें।0 आभूषण धारण करने वाली महिलाओं से अनुरोध है कि कम दृष्यमान आभूषण पहनें। 0 भीड़भाड़ का हिस्सा बनने या धक्का-मुक्की से बचें।0 अपने पर्स, मोबाईल तथा कीमती सामान सम्हालकर रखें।0 छोटे बच्चों को सम्हालकर रखें।0 किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की सामग्री लेने-खाने से बचें।

असामाजिक गतिविधियों पर निगाह रखने के साथ लोगों को कुछ भी अवांछित महसूस होने पर सतर्क और जिम्मेदार नागरिक की तरह तत्काल सूचित करने की गुजारिश की है। श्रद्धालुओं के लिए यह भी जरुरी होगा कि दिन विशेष के लिए बनाए गए ट्रैफिक प्लान और आवागमन के रूट चार्ट को अपने दिमाग में कैद कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

मंगलवार 9 अप्रैल को हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान व्यवस्था बहाल रखने यातायात डायवर्ट रहेगा। परिवर्तित मार्ग से यातायात संचालन होगा। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी एवं स्पाटर्स के माध्यम से निगरानी की जाएगी। पुलिस द्वारा जन सामान्य से सावधानी-सतर्कता बरतने की अपील की गई है। अपराधियों के संबंध में मिली सूचना पुलिस से साझा कर जागरूकता का परिचय देने भी कहा गया है। पुलिस ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहकर ध्यान न दें। शांति एवं सौहार्द के साथ-साथ उल्लासपूर्वक आयोजन के सहभागी बनें। शहर में हिन्दू नव वर्ष के मौके पर दो अलग-अलग रैलियों का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। दोनों शोभायात्राओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शोभायात्रा को हर्षाेल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पूरे शहर विशेषकर शोभायात्रा के मार्गों पर सीसीटीव्ही कैमरों एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से निगाह रखी जाएगी।

 

 

बदमाशों की पहचानने करने स्पॉटर्स और वालेंटियर्स की मदद

रैली की आड़ में आसामाजिक तत्वों, जेब कतरों तथा शरीर से जेवर चोरी-छिनने वालों की निगरानी रखी जाएगी। बदमाशों पर निगाह रखने के लिए शोभायात्रा संचालन समितियों द्वारा अपने वालेंटियर्स के माध्यम से तथा पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशों को पहचानने वाले स्पॉटर्स लगाकर असामाजिक तत्वों, चोरों, जेबकतरों एवं बदमाशों की पहचान एवं कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के द्वारा मैप जारी कर परिवर्तित मार्ग और पार्किंग स्थल की जानकारी दी गई है।

ध्यान रखें, ऐसे रहेगा शोभायात्रा का रूट और पार्किंग सुविधा

 

शोभायात्रा कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से निकलकर, सुभाष चौक, घंटाघर चौक, महाराणा प्रताप चौक, जैन चौक, सीएसईबी चौक, आईसीआईसीआई बैंक से टैगोर उद्यान टीपी नगर में समाप्त होगी। शोभायात्रा सीतामढ़ी से पुराना बस स्टैंड, रेल्वे क्रासिंग, सुनालिया चौक, टीपी नगर से नया बस स्टैंड तक के बीच गरिमापूर्ण ढंग से निकाली जाना है। इस दौरान पार्किंग के लिए निर्धारित स्थल के रूप में सुभाष चौक मैदान, एमपी नगर मैदान, सीएसईबी ग्राउंड, सुनालिया मल्टीस्टोरी पार्किंग के सामने, सीतामणि शनि मंदिर चौक के पास पार्किंग, बुधवारी सर्कस मैदान और स्टेडियम चौक में पार्किंग व्यवस्था दी जा रही है।

दोपहर एक बजे से बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री

बडी गाड़ी रोकने का स्थान व समय भी तय किया गया है जो दोपहर 1 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक जारी रहेगा। इसके लिए थाना करतला के पास, भैसमा से उरगा ओवर ब्रिज के पास, लैंको ओवर ब्रिज के पास, कनकी के ओवर ब्रिज के पास, बालको एल्मुना गेट के पास, दर्री जवाहर गेट के पास और कुसमुण्डा भुट्टा चौक व 6 नंबर गेट के पास निर्धारित किया गया है।

 

छोटी गाड़ियों के लिए ऐसा होगा ट्रैफिक डायवर्सन

 

छोटी गाडियो व बस के आवागमन के लिए भी एक अलग ट्रैफिक डायर्वसन मार्ग तय किया गया है। इसके तहत उरगा चौक से तरदा तिराहा से सर्वमंगला चौक होते हुए कुसमुण्डा या राताखार प्रगतिनगर दर्री कटघोरा बिलासपुर मार्ग पर निकला जा सजेगा। बरबसपुर से बालको, दर्री, कटघोरा होते हुए बिलासपुर मार्ग, ईमलीडुग्गु रेल्वे स्टेशन, मानिकपुर मार्ग, गुरूघासीदास तिराहा से मानिकपुर, रेल्वे स्टेशन मार्ग, एस.सी.सी. पेट्रोल पम्प से राताखार, प्रगतिनगर, दर्री, कटघोरा मार्ग, आरटीओ तिराहा से न्यूईरा स्कूल, आईटीआई चौक होते बालको मार्ग, सिविल लाईन रामपुर थाना के पास से आईटीआई चौक, बालको, दर्री, कटघोरा मार्ग की ओर जाने रास्ता तय किया गया है।

शोभायात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों, श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील

 

0 अपने चारों ओर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके इर्द-गिर्द कोई असामाजिक तत्व-चोर या जेबकतरा तो नहीं है।
0 किसी व्यक्ति पर संदेह होने पर समिति के वालेंटियर्स तथा पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 के साथ-साथ पुलिस द्वारा स्थापित हेल्प सेंटर पर सूचित करें।

0 आभूषण धारण करने वाली महिलाओं से अनुरोध है कि कम दृष्यमान आभूषण पहनें।
0 भीड़भाड़ का हिस्सा बनने या धक्का-मुक्की से बचें।

0 अपने पर्स, मोबाईल तथा कीमती सामान सम्हालकर रखें।

0 छोटे बच्चों को सम्हालकर रखें।

0 किसी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की सामग्री लेने-खाने से बचें।

Share This Article