KORBA: छपा पोस्टर निकल रहे पार्षद.. नेता गुनगुना रहे दिल के अरमाँ आँसुओं में…

News Power Zone
2 Min Read

Korba: दिल के अरमाँ आँसुओं में बह गए,
हम वफ़ा कर के भी तन्हा रह गए..! फ़िल्म निकाह का ये गाना इन दिनों वार्ड पार्षद गुनगुनाते फिर रहे है।

दरअसल नगर निगम पार्षदों के आरक्षण होने के बाद वार्डो में पोस्टर छपने के साथ पार्षद बनने का ख्वाब देखने वाले और कुछ तत्कालीन पार्षद दिल के अरमाँ आँसुओं में बह गए गुनगुना रहे है। मनमाफ़िक आरक्षण जिस वार्ड में हुआ है वहां के वार्ड नेता क्रिसमस और नए साल की बधाई के भावी पार्षद बनने सपने से पोस्टर में निकल रहे है।

बता दें कि गुरुवार को हुए निगम चुनाव की आरक्षण के बाद भावी पार्षदों के मन मे लड्डू फूटने लगा है। भले ही चुनाव की तारीख घोषणा नही हुई है लेकिन दावेदारो का पोस्टर छपना शुरू हो गया है। नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डो में नव वर्ष की शुभकामना संदेश के साथ क्रिसमस की बधाई देकर शुभचिंतक बनने का प्रयास कर रहे है।आरक्षण प्रक्रिया में महिलाओं के आरक्षण में शहर के कई दिग्गज पार्षदों की सीट बदल गई है। शहर के 67 वार्डों के लिए हुए आरक्षण में कई दिग्गज नेताओं का सपना चकनाचूर हो गया।

 

टिकट के लिए कर रहे आकाओं की परिक्रमा

 

पार्षद की टिकट से चुनाव लड़ने वाले दावेदार अपने आकाओं के गणेश परिक्रमा करना शुरू कर दिए है। ये बात अलग है उन्हें टिकट मिलेगी या फिर निर्दलीय मैदान में उतरेंगे ये तो समय आने पता चलेगा, लेकिन नए नवेले दावेदारो ने पुराने घाघ नेताओ की टेंशन बढ़ा दी है।

Share This Article