Korba : पुलिस ने चोरी की 4 बाइक बरामद कीं… बर्खास्त आरक्षक समेत दो हिरासत में…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कोरबा पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। टीम ने दबिश देकर संदेही रोहित महंत और पुलिस विभाग से बर्खास्त आरक्षक शत्रुघन उरांव को हिरासत में लिया।

CSP ने बताया कि पूछताछ जारी है और शुरुआती जांच में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। दोनों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस चोरी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है तथा आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी।

Share This Article