कोरबा

Kidnapping : कोरबा में सनसनी…! आधा दर्जन लोग कार में आए और युवक को उठा ले गए…चश्मदीदों ने बताई पूरी कहानी

भंडारी चौक से जुड़ा युवक गायब, लेन-देन बना वजह?

कोरबा, 22 अप्रैल। Kidnapping : शहर में एक युवक के कथित अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी विजय सिंधी नामक युवक को बीती रात कुछ अज्ञात लोग जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक, विजय सिंधी पहले पुरानी बस्ती के भंडारी चौक में रहता था। बताया जा रहा है कि वह लेन-देन के विवाद को लेकर कई लोगों के संपर्क में था। जब उस पर रकम लौटाने का दबाव बढ़ा, तो वह कुछ समय के लिए रायगढ़ चला गया था। बाद में वह वापस कोरबा लौटा, लेकिन पुरानी बस्ती के बजाय बालको क्षेत्र में रहने लगा।

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब आधा दर्जन लोग एक चार पहिया वाहन में पहुंचे और विजय को जबरन अपने साथ बैठाकर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को जबरदस्ती वाहन में ले जाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों को साथ लेकर पुरानी बस्ती पहुंचकर युवक के बारे में जानकारी जुटाई है। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे लेन-देन के विवाद को मुख्य कारण मानकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button