जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…’ गाने वाले कन्हैया मित्तल बोले- ‘मेरा मन कांग्रेस से जुड़ रहा है’

News Power Zone
2 Min Read

न्यूज डेस्क। चंडीगढ़ (Kanhaiya Mittal News)। ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…’ जैसा चर्चित गीत गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। एक टीवी चैनल से चर्चा में खुद कन्हैया मित्तल ने इसके स्पष्ट संकेत दिए। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले यह भाजपा के लिए एक और बड़ा झटका है।

 

कन्हैया मित्तल ने कहा कि मेरा मन कांग्रेस से जुड़ रहा है। हालांकि यह नहीं बताया कि कांग्रेस में किस दिन शामिल होंगे। यह जरूर बोले कि मेरी बात चल रही है। सब कुछ ठीक रहा, तो कांग्रेस में जाऊंगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस कन्हैया को विधानसभा टिकट दे सकती है और अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल कर सकती है।

बकौल कन्हैया मित्तल, मैं कभी भाजपा का नहीं था। भाजपा ने इसका प्रचार जरूर किया, लेकिन मुझ पर भाजपा का ठप्पा लगने से कई प्रताड़नाएं भी सहना पड़ीं।

कन्हैया मित्तल ने महिला पहलवानों के साथ हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिला है। यही कारण है कि विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थामा।

 

…कभी नहीं दिया भाजपा का साथ

कन्हैया मित्तल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भाजपा के लिए प्रचार नहीं किया। उनके गाए गानों का इस्तेमाल भाजपा ने किया। इसके बदले में एक कलाकार के लिए कुछ किया जाना था, जो नहीं किया गया।

बकौल कन्हैया मित्तल, जहां तक राम मंदिर का सवाल है। मैंने पहले भी कहा था कि यदि मनमोहन सिंह सरकार राम मंदिर बनवाती, तो मैं उनका भी समर्थन करता।

Share This Article