Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

IPS जीपी सिंह ने PHQ में दी ज्वाइनिंग, डीजीपी की दौड़ में एक और नाम शामिल

रायपुर। IPS GP Singh केंद्रीय गृह मंत्रालय के बाद राज्य के गृह मंत्रालय द्वारा बहाली आदेश जारी करने के बाद एक दिन बाद आईपीएस जीपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में पहुंचकर ज्वाइनिंग दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में डीजीपी बनने की दौड़ में जीपी सिंह भी शामिल हो गए हैं। हालांकि, इस मामले में आखिरी निर्णय राज्य सरकार का होगा।

 

IPS GP Singh कल जारी हुआ था

IPS जीपी सिंह का बहाली आदेश केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकार ने भी एडीजी जीपी सिंह को बहाल कर दिया है। गुरुवार को गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया। जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग केस में कार्रवाई की गई थी।

IPS GP Singh इससे पहले 12 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के निर्णय के आधार पर उनके 20 जुलाई 2023 को जारी निलंबन आदेश को रद्द करते हुए उन्हें उसी दिनांक से फिर से उनके पद पर बहाल किया था।

Related Articles

Back to top button